Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Board Exam: Double layer checking will be done at the entrance

बोर्ड परीक्षा : प्रवेश द्वार पर होगी डबल लेयर चेकिंग

Thu, 22 Jan 2026 01:09 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Thu, 22 Jan 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Board Exam: Double layer checking will be done at the entrance
रुद्रपुर। बोर्ड परीक्षाओं में परीक्षा केंद्र के भीतर किसी भी प्रकार की पाठ्य सामग्री, मोबाइल, कैलकुलेटर या अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। इसके लिए मुख्य द्वार से परीक्षा कक्ष तक पहुंचने में छात्र-छात्राओं की कई बार सघन तलाशी ली जाएगी।
विज्ञापन

जिले में इस बार 110 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 39,924 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। केंद्र परिसर के अंदर किसी भी प्रकार की अनुचित सामग्री को रोकने और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सख्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

इस बार नकलचियों पर नकेल कसने के लिए केंद्र पर परीक्षार्थियों के जूते-मोजे, टोपी जाकेट आदि भी उतरवाकर चेकिंग की जा सकती है। इतना ही नहीं मोबाइल अगर बंद भी मिला तो संबंधित परीक्षार्थी पर नकल का प्रकरण बनाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नकल रोकने के लिए केंद्रों पर उड़नदस्तों का भी गठन किया गया है। पहली तलाशी परीक्षा केंद्र के प्रवेश-द्वार पर, दूसरी तलाशी प्रत्येक कक्ष के बाहर परीक्षा शुरू होने से पहले होगी। दोनों बार अलग-अलग शिक्षक तलाशी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट-
परीक्षा कक्ष के भीतर केवल सचल दल के सदस्य, पर्यवेक्षक या राजपत्रित अधिकारी ही प्रवेश कर सकेंगे। तलाशी के दौरान गरिमा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। जिस विषय की परीक्षा हो रही होगी, उस विषय के शिक्षक को उस दिन सचल दल का हिस्सा नहीं बनाएंगे। - केएस रावत, सीईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed