फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Blood will be needed only in Khatima

अब रक्त की जरूरत खटीमा में ही होगी पूरी

Mon, 13 Aug 2018 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो ख्ाटीमा ।
अमर उजाला ब्यूरो ख्ाटीमा । Updated Mon, 13 Aug 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
Blood will be needed only in Khatima
शिविर में रक्तदान करते लोग - फोटो : amar ujala

 नागरिक चिकित्सालय में ब्लड स्टोरेज यूनिट का शुभारंभ हो गया। अस्पताल में रक्त स्टोरेज यूनिट खुलने से जरूरतमंदों को अब पीलीभीत, हल्द्वानी आदि स्थानों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।  

विज्ञापन

रविवार को अस्पताल परिसर में मुख्य अतिथि विधायक पुष्कर सिंह धामी ने फीता काटकर ब्लड स्टोरेज यूनिट का उद्घाटन किया। विधायक धामी ने अस्पताल को विधायक निधि से एक एंबुलेंस और खटीमा फाइबर्स के एमडी आरसी रस्तोगी ने एक डेंटल चेयर व अस्पताल प्रबंधन की एंबुलेंस क्रय के लिए तीन लाख रुपये देने की घोषणा की। 
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. शैलजा भट्ट ने कहा कि तीन साल ब्लड स्टोरेज सही चला तो ब्लड बैंक बनाने के लिए अप्लाई किया जाएगा। इससे मरीजों को और अधिक बेहतर सुविधा मिलेगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. पीके ठाकुर ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। इस दौरान लायंस क्लब के सहयोग से आयोजित रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में गौरव रैदानी, प्रकाश तिवारी, केवी वल्दिया, जनरैल सिंह, दिगंबर आदि ने रक्तदान किया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लोग रहे मौजूद 
इस दौरान भाजपा नेता संतोष अग्रवाल, हिमांशु बिष्ट, एसडीएम विजयनाथ शुक्ल, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. अमित बंसल, लायंस क्लब अध्यक्ष एएस मल्ली, रंजन अग्रवाल, देवेंद्र  सिंह, एससी वर्मा, बसंत जोशी, भाष्कर जोशी, दिनेश अग्रवाल, नरेश गुप्ता, जसपाल सिंह, डॉ. बाबू राम अरोरा,  पुष्कर भट्ट, नंदन सिंह खड़ायत आदि थे।  

जल्द दो यूनिट डायलिसिस यूनिट की सुविधा की उम्मीद 
खटीमा। विधायक पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नागरिक अस्पताल में जल्द ही काशीपुर की एक संस्था की ओर से डायलिसिस यूनिट लगाई जाएगी। इसके लिए दो-तीन दिन में टीम अस्पताल आएगी। बताया गया कि दो यूनिट डायलिसिस की सुविधा जल्द उपलब्ध हो जाएगी। इस बीच अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों का मामला भी उठा। इस पर अवगत कराया गया कि चिकित्सकों के 21 पदों पर मात्र 11 चिकित्सक तैनात हैं। 


अस्पतालों में जलभराव से दिक्कत भी उठाई 
खटीमा। सीएमओ शैलजा भट्ट ने एसडीएम विजयनाथ शुक्ल से चकरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत अन्य अस्पतालों में जलभराव से निजात के लिए प्रयास की बात रखी। एसडीएम ने चकरपुर अस्पताल में जलभराव से निजात के लिए मिट्ट भराव और संस्थाओं से सहयोग के बावजूद भी कार्य न हो पाने पर जिला योजना में इसको रखने के प्रयास की बात कही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed