{"_id":"69cad02d20165d63de00217d","slug":"bk-group-wins-the-dance-competition-rudrapur-news-c-236-1-ktm1001-113736-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: डांस प्रतियोगिता में बीके ग्रुप ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: डांस प्रतियोगिता में बीके ग्रुप ने मारी बाजी
Tue, 31 Mar 2026 01:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 31 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
शक्तिफार्म। ग्रामसभा रुद्रपुर में आयोजित मां बसंती पूजा उत्सव व मेले का समापन रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों और नृत्य प्रतियोगिता के साथ समापन हो गया। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता में स्थानीय और दूर-दराज के प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। इसमें बीके ग्रुप प्रथम, रोशनी ग्रुप द्वितीय और एनीमो ग्रुप तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि सितारगंज कोतवाल सुंदरम शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। संचालन मनोज सरकार और संजीत राय ने किया। संजीत हालदार व हरेन मंडल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। यहां आयोजन समिति अध्यक्ष सुकुमार वैद्य, सपन पल्ले, प्रकाश मंडल, गौरंग वैध, अमर सरकार, लव कुमार, महेश हीरा, संजीत राय, चिरंजीत सरकार, कैलाश शील आदि मौजूद थे।
विज्ञापन