{"_id":"68618a54474224975f0ac1f8","slug":"bjym-leader-meets-with-cm-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-128957-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: भाजयुमो के प्रदेश मंत्री ने सीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: भाजयुमो के प्रदेश मंत्री ने सीएम को सौंपा ज्ञापन
Mon, 30 Jun 2025 12:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश मंत्री शीतल जोशी ने देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। उन्होंने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने जसपुर के सरकारी अस्पताल में पूर्णकालिक रेडियोलॉजिस्ट एवं पैथोलॉजिस्ट की मांग की। कहा कि तीर्थनगर डैम को पर्यटन जोन घोषित कर स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को खोला जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों पर भी कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन