फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP state in-charge Dushyant Gautam accused Congress leader of not cooperating in the development of country

Uttarakhand News: राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन के टेलीविजन हीरो : दुष्यंत गौतम

Sat, 05 Apr 2025 03:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 05 Apr 2025 03:22 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि 21 देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोग पसंद करते हैं। कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन के टेलीविजन के हीरो हैं। 

विज्ञापन
BJP state in-charge Dushyant Gautam accused Congress leader of not cooperating in the development of country
दुष्यंत गौतम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम ने कहा कि 21 देशों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोग पसंद करते हैं। कहा कि राहुल गांधी पाकिस्तान और चीन के टेलीविजन के हीरो हैं। कहा कि केंद्र सरकार धर्म, जाति और भेदभाव से हटकर सबका साथ सबका विकास के नारे को बुलंद कर रही है।

विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात चकरपुर रोड स्थित जिला पंचायत सदस्य हरजसपाल सिंह हैरी के आवास पर वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गौतम ने कहा कि कांग्रेस खत्म होने के कगार पर है। राहुल गांधी ने देश के विकास में सहयोग नहीं दिया। राहुल देश को आगे नहीं बढ़ने देते हैं। लाल सी किताब लेकर घूमकर संविधान संविधान करते रहते हैं। राहुल के आरोपों का कोई तथ्य नहीं है। राजीव फाउंडेशन में चाइना से पैसा क्यों आता है। यह सोचनीय विषय है।

विज्ञापन

इससे पहले गौतम का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन, गुलाम मुस्तफा, बलराज पासी, विधायक अरविंद पांडेय, जिलाध्यक्ष मनोज पाल, जिला प्रभारी पुष्कर सिंह काला आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा में पद के लिए नहीं लगती दौड़
रुद्रपुर भाजपा जिला कार्यालय में राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम पहुंचे। मुस्लिम महिलाओं ने वक्फ संशोधन अधिनियम संसद में पास करने पर स्वागत किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। दुष्यंत गौतम ने पार्टी के स्थापना दिवस के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष के सवाल पर कहा कि पार्टी में कोई दौड़ में नहीं होता है। कार्यकारियों के बीच से ही जिम्मेदारियों को दिया जाता है। उनके साथ विधायक शिव अरोरा, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल सहित अनेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed