फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bjp

भाजपा प्रांतीय परिषद के सदस्य मुकेश राणा ने दिया इस्तीफा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jan 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bjp
नानकमत्ता में पत्रकार वार्ता करते भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश राणा। - फोटो : SITARGANJ
नानकमत्ता। भाजपा नेता एवं प्रांतीय परिषद के सदस्य मुकेश राणा ने अपने पद के साथ ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

रविवार को नगर के एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा ने भाजपा के प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व पर निष्ठावान कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया और पद व भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राणा ने कहा कि वह पिछले 25 साल से निस्वार्थ भाव से क्षेत्र की जनता की सेवा कर रहे हैं। भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। उन्होंने भाजपा पर जनजाति, अल्पसंख्यक, किसान और मजदूर विरोधी होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

राणा ने कहा कि वह अपने समर्थकों के साथ वार्ता कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। इसके बाद निर्दलीय मैदान में उतरा जाएगा। वहां नानकमत्ता दीर्घाकार बहुउद्देश्यीय सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष विजय सिंह राणा, राम इकबाल, रवि कुमार, सुरजीत सिंह, दर्शन सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed