{"_id":"5c855457bdec221461124ff1","slug":"bjp-s-social-war-room-to-be-built-in-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बनेगा भाजपा का सोशल वार रूम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बनेगा भाजपा का सोशल वार रूम
Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
yashwant yashwant
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: yashwant yashwant
Updated Sun, 10 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में आयोजित भाजपा सोशल मीडिया विंग की बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव में भाजपा इस बार सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बनाकर काम करेगी। इसके लिए जिले में भाजपा का सोशल वार रूम स्थापित होगा, जहां 24 घंटे एक कार्यकर्ता चुनाव-प्रचार की सूचनाओं को सोशल मीडिया पर प्रचारित करेगा। इसको लेकर रविवार को पार्टी के जिला कार्यालय में सोशल मीडिया विंग की बैठक हुई। इसमें युवाओं को प्रचार-प्रसार के तरीके बताए गए।
बैठक में जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि चुनावी बिगुल बज गया है। उन्होंने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी इस बार 400 से अधिक सीटें जीतेगी। सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक भुवन जोशी ने कहा कि मिशन 2019 में सोशल मीडिया के माध्यम से पीएम मोदी के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने युवाओं से व्हाट्सएप, ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम आदि पर भी पार्टी और सरकार की नीतियों का जोरशोर से प्रचार-प्रसार करने की अपील की। बैठक में लोकसभा संयोजक कुबेर बोरा, जिला संयोजक योगेश वर्मा, पूर्व जिला संयोजक मयंक कक्कड़, विकास कुकरेजा, पंकज शर्मा, प्रदीप कुमार त्यागी, शशिकांत मिश्रा, विजय सैनी, नेपाल विश्वास, विप्लव सिंह, शिवम राय, राज सिंह परगाई, हर्षित गंगवार, भूपेंद्र नेगी, मानसी खुल्वे, जगमोहन, सद्दाम हुसैन, अरशद चौधरी आदि थे।