रुद्रपुर: भाजपाइयों ने पुलिस से धक्का-मुक्की के बाद जलाया राहुल गांधी का पुतला, विभाजनकारी राजनीति का आरोप
रुद्रपुर में कांग्रेस की नीतियों और जनविरोधी रवैये के खिलाफ भाजपा ने शुक्रवार को मेयर विकास शर्मा और विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रपुर में कांग्रेस के कलेक्ट्रेट कूच के पलटवार में भाजपा ने भी प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर विभाजनकारी राजनीति करने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला जलाया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। इसमें भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग चोटिल हो गए।
शनिवार को भाजपा कार्यकर्ता मेट्रोपोलिस सिटी गेट के पास एकत्र हुए। यहां से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट परिसर की ओर कूच किया। कलक्ट्रेट परिसर में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की थी। इसे पार करने के प्रयास में कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प हो गई। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष नारंग के घुटने पर चोट लगी। पुलिस की रोक के बाद कार्यकर्ताओं ने नैनीताल हाईवे के किनारे राहुल गांधी का पुतला फूंका।इस दौरान विधायक शिव अरोरा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता झूठ के सहारे समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने का काम किया। कांग्रेस ने अपने शासनकाल में वास्तव में देश का विकास किया होता तो भारत को लंबे समय तक दूसरे देशों के सामने मदद के लिए हाथ फैलाने की स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल ने कांग्रेस से झूठ की राजनीति बंद करने को कहा। कांग्रेसियों से आरोपों के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करने की चुनौती दी। वहां बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।