फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP president Nadda will address people today.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज और कल रुद्रपुर में

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
BJP president Nadda will address people today.
रुद्रपुर में प्रेस वार्ता करते भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिल्ला। - फोटो : RUDRAPUR
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को रुद्रपुर आएंगे। इस बीच जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष समेत पार्टी पदाधिकारियों की बैठक लेकर चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश देंगे। मंगलवार को मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष आदि भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विनय रोहिला ने रविवार को प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा पहली बार रुद्रपुर आ रहे हैं। उनके कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। सोमवार शाम पांच बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष पुलिस लाइन स्थित हैलीपैड पर पहुंचेंगे, जहां से काशीपुर मार्ग स्थित आनंद बैंक्वेट हॉल जाएंगे। वहां जिले के सभी शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी मंडल अध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र विस्तारक और प्रभारियों के साथ बैठक कर उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके बाद वह रुद्रपुर के एक होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह 10 बजे लोकतंत्र सेनानी सुभाष छाबड़ा से उनके आवास पर भेंट करेंगे। इसके बाद साढ़े 10 बजे रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में शहीद उधम सिंह और 11 बजे आंबेडकर पार्क में बाबा साहब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। साढ़े 11 बजे आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में बंगाली समाज के साथ संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर एक से दो बजे तक प्रदेश प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला महामंत्री, मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, सहप्रभारी और विस्तारक के साथ वार्ता करेंगे। इसके बाद तीन बजे टोली बैठक में प्रदेश प्रभारी, सह प्रभारी, चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, मुख्यमंत्री, प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा, जिला मीडिया प्रभारी ललित मिगलानी थे। कार्यक्रम प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी के दिशा-निर्देश में उनका स्वागत होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed