फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP neglecting Jaspur as Congress MLA: Rawat

कांग्रेस का विधायक होने के कारण जसपुर की उपेक्षा कर रही भाजपा: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
BJP neglecting Jaspur as Congress MLA: Rawat
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत अर्पित चौहान और उसके माता-पिता को सम्मानित कर मिष्ठान खिलाते। संवा? - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने धामी सरकार पर आरोप लगाया कि जसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी का विधायक होने के कारण विकास कार्यों में उपेक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने सुभाष चौक के निकट प्रेसवार्ता में कहा कि भाजपा सरकार जसपुर विधानसभा क्षेत्र की विकास कार्यों में घोर उपेक्षा कर रही है। मुख्यमंत्री रहते उन्होंने खेल स्टेडियम, रोडवेज बस अड्डे का निर्माण, टेक्सटाइल पार्क निर्माण सहित अनेक कार्य कराने की घोषणा कर विकास कार्यों की शुरुआत की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की प्रदेश सरकार ने विधानसभा क्षेत्र के सभी विकास कार्यों को खत्म कर दिया है।
विज्ञापन

रावत ने कहा कि डॉ. एमपी सिंह अस्पताल के सामने गड्ढायुक्त सड़क को सही करने के लिए उनकी ओर से दो बार धान रोपाई की गई थी लेकिन भाजपा सरकार ने अफजलगढ़ रोड और नादेही रोड को जोड़ने वाली एक किमी सड़क का अब तक निर्माण नहीं कराया। भाजपा महाराष्ट्र, अरुणाचल, मणिपुर, सिक्किम आदि में विधायकों की खरीद-फरोख्त कर लोकतंत्र को कमजोर कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभी दो-तीन टोटके और करने वाले हैं। धामी सरकार के 100 दिन पूरे हुए हैं जो किसी भी मुख्यमंत्री के लिए पर्याप्त नहीं है। कांग्रेस पार्टी विकास योजनाओं की समीक्षा करेगी। सरकार की कमियों को जनता के सामने उठाएगी। उन्होंने कहा कि हरक सिंह रावत और महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की व्यक्तिगत मुलाकात थी। इसके राजनीतिक निहितार्थ नहीं निकाले जाने चाहिए।
कहा कि समान नागरिक संहिता भाजपा लागू नहीं कर पाएगी क्योंकि अनेक जनजातियों के अपने व्यक्तिगत नियम-कानून हैं। समान नागरिक संहिता को लेकर पूरे देश में भाजपा के प्रति जनजातियों में नाराजगी है जिसकी भरपाई के लिए भाजपा ने जनजातीय महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। वह तब तक बूढ़े होने वाले नहीं हैं जब तक देश में कांग्रेस की सरकार नहीं आ जाती। इस अवसर पर विधायक आदेश चौहान, गजेंद्र चौहान, राहुल गहलोत, महेंद्र सिंह, हिमांशु नंबरदार, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे। संवाद
पूर्व सीएम ने यूपीएससी में चयनित अर्पित को घर जाकर किया सम्मानित
जसपुर। नगर के चमन बाग कॉलोनी निवासी अर्पित चौहान की ओर से यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में 20 वां स्थान प्राप्त करने पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उनके घर पहुंच कर उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने माता पिता को भी बधाई दी।
बुधवार को देहरादून से हल्द्वानी जाते समय पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने विधायक आदेश चौहान के कार्यालय पर पहुंचकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। इसके पश्चात उन्होंने विधायक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ अर्पित चौहान के घर पहुंच कर उन्हें मिष्ठान खिलाकर और अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।

उन्होंने अर्पित चौहान के पिता बलकरन सिंह और माता अनीता चौहान को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर गजेंद्र चौहान, जाकिर हुसैन, डॉ. एमपी सिंह, सुखदेव सिंह, एजाज अहमद, आबिद हुसैन, राहुल गहलोत, आरिफ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed