फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP misusing administrative machinery in by-elections: Yadav

उप चुनाव में प्रशासनिक मशीनरी का दुरपयोग कर रही भाजपा : यादव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
BJP misusing administrative machinery in by-elections: Yadav
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव का स्वागत करते कांग्रेसी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने आरोप लगाया कि चंपावत उप चुनाव में भाजपा प्रशासनिक मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के इशारे पर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब 10:15 बजे पंतनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे देवेंद्र यादव का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद रुद्रपुर के एक होटल में उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चंपावत उपचुनाव को लेकर चर्चा की। उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी की जीत के प्रति वह आश्वस्त नजर आए। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की जीत को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता चंपावत में चुनाव प्रचार जुटे हुए हैं। दोपहर करीब दो बजे वह रुद्रपुर से चंपावत के लिए रवाना हुए। वहां प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, प्रदेश संगठन मंत्री विजय सारस्वत, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, महेंद्र शर्मा, जनार्दन सिंह, प्रेमानंद महाजन, अनुपम शर्मा, सौरभ चिलाना, अनिल शर्मा, सीपी शर्मा, संदीप चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed