फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP Mahila Morcha Assembly Conference

उत्तराखंड बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका: पूजा

Mon, 09 Jan 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बाजपुर। Updated Mon, 09 Jan 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन

बाजपुर। भाजपा महिला मोर्चा के विधानसभा स्तरीय सम्मेलन में मोर्चे की राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल मिश्रा ने कहा कि उत्तराखंड बनाने में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। उन्होंने राज्य की कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप लगाए। कहा कि चुनाव में सबसे अधिक सीटे जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कांग्रेस सरकार का उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष सुनीता बाजवा की अगुवाई में मुख्य मार्ग से जुलूस निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन


रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित महिला मोर्चा के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़कर विश्व गुरु बनने जा रहा है। मोदी ने बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ का नारा देकर महिलाओं को सम्मान दिया है। उज्ज्वला गैस योजना, सुकन्या योजना सहित कई योजनाएं लागू की है। नोटबंदी को लेकर विपक्षी बौखला गए हैं मोदी ने नोटबंदी नहीं बल्कि नोट बदली की है। जो देश हित में है। मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष नीलम सहगल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हुए।
विज्ञापन


चुनाव में भाजपा महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने जा रही है। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रही जिलाध्यक्ष अंजू भुड्डी ने कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार का उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। कार्यक्रम की संयोजिका बाजपुर से टिकट की दावेदारी कर रही सुनीता बाजवा ने सभी का आभार जताया। पूर्व सांसद बलराज पासी ने कहा कि महिला शक्ति एक जुट हो चुकी है। भाजपा मिशन 2017 फतह करेगी। सम्मेलन में भाजपा नेता मंजीत राजू की तरफ से राष्ट्रीय सचिव पूजा कपिल मिश्रा और प्रदेशाध्यक्ष नीलम सहगल को तलवार भेंट की गई। संचालन उमा जोशी ने किया। इस दौरान जमुना विष्ट, रितु डालाकोटी, कल्पना, दीपाली कन्याल, कैलाशी देवी, तानिया, सुधा शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed