फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP leaders wanted to occupy government land by spreading terror under the guise of joint number.

Udham Singh Nagar News: संयुक्त नंबर की आड़ में दहशत फैलाकर सरकारी भूमि पर कब्जा कराना चाहते थे भाजपा नेता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders wanted to occupy government land by spreading terror under the guise of joint number.
जसपुर। विधायक आदेश सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा नेता और जिपं सदस्य पति सन्नी पधान संयुक्त नंबर की आड़ में फायरिंग की दहशत फैलाकर अपने किसी परिचित को सरकारी भूमि पर कब्जा कराना चाहते थे। इसका साक्ष्य वायरल वीडियो में मिला है। इसी वीडियो की बुनियाद पर पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर भी पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


विधायक ने पालिकाध्यक्ष मो. नौशाद सम्राट एवं कई सभासदों के साथ मंगलवार को टीआरसी में संयुक्त पत्रकार वार्ता की। उन्होंने अभिलेख के माध्यम से बताया कि भूतपुरी मार्ग पर 1.42 एकड़ भूमि का स्वामित्त नगर पालिका परिषद है। इस भूमि को पालिका प्रशासन ने दौरान-ए-वाद राजस्व परिषद एवं विभिन्न कोर्ट के माध्यम से प्राप्त किया था। इसी संयुक्त नंबर पर निजी भूमि भी है। आरोप है कि इसी संयुक्त नंबर की आड़ में भाजपा नेता प्रदेश में उनकी सरकार होने एवं अधिकारियों से संबंध होने का रूआब दिखाकर अपने परिचितों को आगे की कीमती भूमि कब्जवाना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने 13 दिसंबर को अवकाश का दिन तय किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन की रोक के बाद भाजपा नेता ने उसी दिन देर शाम विवादित स्थल पर चार राउंड फायरिंग कर पालिका प्रशासन और सभासदों को ललकारा था। वायरल वीडियो में इसके साक्ष्य देखे जा सकते हैं। उन्होंने अज्ञात के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। कहा कि फायरिंग की घटना और पुलिस के अनुचित रवैये को लेकर ही उन्होंने उस दिन धरना दिया था।
विज्ञापन


इनसेट-

यह था पूरा मामला

जसपुर। यूपी के जिला मुरादाबाद निवासी राजकुमार 13 दिसंबर को भूतपुरी मार्ग स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास श्रमिकों से बुनियाद डलवा रहे थे। सूचना पर पहुंचे ईओ उदयवीर सिंह ने जमीन को नगर पालिका का बताया। इस पर उस व्यक्ति की ओर से जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम दिखाने पर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई। इस पर दोनों में हुई गहमागहमी के बाद बुनियाद का काम रुकवा कर जांच पर सहमति बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट-

मेरे ऊपर लगाए गए आरोप निराधार हैं। यदि कोई फायरिंग की घटना हुई है तो पुलिस प्रशासन इसकी जांच करें। विधायक अनावश्यक रूप से देर रात को धरना देकर शहर का माहौल खराब करना चाहते थे। पालिका प्रशासन ने दिन में ही काम रुकवा दिया था। - सनी पधान, भाजपा नेता एवं जिपं सदस्य पति, जसपुर

इनसेट-

वीडियो में मौजूद किसी भी व्यक्ति ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। अन्य सीसीटीवी फुटेज की ओर जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया अज्ञात लोगों के खिलाफ सार्वजनिक स्थल पर फायरिंग करने की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ न्यायसंगत कार्रवाई आवश्यक अमल में लाई जाएगी। - दीपक सिंह, सीओ, काशीपुर-जसपुर


इनसेट-

संबंधित भूमि को राजस्व अभिलेखों में दर्ज कराने के लिए पालिका की ओर से कई बार तहसील प्रशासन को पत्राचार की कार्रवाई की गई। 13 दिसंबर को भी एक पत्र इस संबंध में भेजा गया है। नगर पालिका के स्वामित्त एवं राजस्व परिषद उत्तराखंड से जुड़े अभिलेखों को भी तहसील प्रशासन को उपलब्ध कराया गया है। - उदयवीर सिंह, ईओ, नगर पालिका परिषद जसपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed