फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP Kisan Morcha Supports Farm Bills

किसानों की भलाई के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है केंद्र सरकार: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
BJP Kisan Morcha Supports Farm Bills
रुद्रपुर में पत्रकार वार्ता करते भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में केंद्र सरकार किसानों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। छह वर्षों में सरकार ने किसान हित में अब तक की सभी सरकारों से अधिक कार्य किए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को अपने कार्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार साफ नीयत के साथ काम कर रही है। सरकार पहले दिन से कह रही है कि वार्ता से मुद्दे का समाधान हो सकता है। मंशा थी कि किसान संगठन बिंदुवार चर्चा में जहां उचित संशोधन हो, उसे प्रस्तावित करें। सरकार उस पर अमल करने को तैयार है। सरकार ने कोविड-19 को देखते हुए किसान संगठनों से महिलाओं और बच्चों को आंदोलन से घर भेजने की अपील की थी। सुप्रीम कोर्ट ने भी किसान संगठनों से ऐसी ही अपील की है। कई मुद्दों पर सरकार ने किसान संगठनों की बात मानी थी लेकिन संगठन कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। आरोप लगाया कि विपक्ष और कुछ संगठनों ने किसानों को गुमराह किया है। इस वजह से कुछ बिंदुओं पर सहमति नहीं बन सकी है। लोकतंत्र में धरना, प्रदर्शन और असहमति का अधिकार सभी को है लेकिन हिंसा और अराजकता की स्थिति नहीं आनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इस मुद्दे को सुलझाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed