फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP government to be formed in the state for the third time: Madan Kaushik

प्रदेश में तीसरी बार भी बनेगी भाजपा की सरकार : मदन कौशिक

Fri, 07 Aug 2026 01:10 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 07 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
BJP government to be formed in the state for the third time: Madan Kaushik
बाजपुर के सिंचाई विभाग अतिथि गृह में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक
बाजपुर। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि 2027 में प्रदेश भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने जा रही है। बूथ जीता चुनाव जीता सिद्धांत से बाजपुर विधानसभा सीट भी भाजपा की झोली में आएगी। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जीत का आधार बूथ बनेगा।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग के अतिथि गृह में बृहस्पतिवार शाम आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में कैबिनेट मंत्री कौशिक ने कहा कि पिछली बार बाजपुर सीट मात्र 1600 मतों नहीं जीत पाए थे, अबकी बार आगामी चुनाव में बाजपुर विधानसभा सीट सोलह हजार मतों से जीतनी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनने जा रही है। एसआईआर पर काम हो रहा है। किसी का वोट नहीं छूटना चाहिए। पूरी ताकत से एसआईआर का काम करना है। इसके लिए कार्यकर्ता, पदाधिकारी हर बूथ पर बैठेंगे। विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं। पार्टी हाईकमान ने छह माह के कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई है। मंडल स्तर के पदाधिकारी बूथों पर प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बूथ जीता चुनाव जीता। इसी सिद्धांत पर काम करना है। उन्होंने कहा बूथ स्तर पर मन की बात को सामूहिक सुनना है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मनोज पाल और संचालन वीरेंद्र बिष्ट ने किया। वहां सहप्रभारी भारत भूषण, किसान आयोग उपाध्यक्ष सुरेंद्र नामधारी, जिला निगरानी समिति सदस्य राजेश कुमार, मंडल अध्यक्ष टिंकू यादव, बिट्टू चौहान, यशपाल राजहंस, अनिता शर्मा, स्तुति गुप्ता, मोहनपाल, टिंकू तोमर, विजयपाल, प्रीतम चौहान, लविश अरोरा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कार्यकर्ताओं से मिले मंत्री कौशिक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
रुद्रपुर। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने भाजपा जिला कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में मंत्री कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास, सुशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को कहा। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संगठन से जुड़े विभिन्न सुझाव भी रखे। यहां विधायक शिव अरोरा, दायित्वधारी उत्तम दत्ता, रामपाल सिंह, जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, जिला महामंत्री तरुण दत्ता, सह प्रभारी भारत भूषण चुघ, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
--
आयुष व पंचायतीराज मंत्री ने क्षतिग्रस्त भवनों के प्रस्ताव मांगे
रुद्रपुर। आयुष एवं आयुष शिक्षा मंत्री मदन कौशिक ने आयुष व पंचायतीराज विभागों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को वर्षाकाल आपदा में क्षतिग्रस्त पंचायत भवन और आयुष चिकित्सालयों की मरम्मत व पुनर्निर्माण के प्रस्ताव डीएम को भेजने के निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान जिला होम्योपैथिक अधिकारी महेश चंद्र जोशी ने मंत्री को बताया कि जिले में सात राजकीय, एक आरसीएच विंग और तीन एनएचएम चिकित्सालय चल रहे हैं। प्रति वर्ष एक से सवा लाख रोगी होम्योपैथिक उपचार के लिए आते हैं। दीर्घ रोगियों का उपचार रडार सॉफ्टवेयर से किया जाता है। बाजपुर के आयुषमान आरोग्य मंदिर में योग व एनसीडी स्क्रीनिंग भी होती है। आरसीएच होम्योपैथिक विंग में एक फार्मासिस्ट का पद रिक्त है। आयुर्वेदिक यूनानी अधिकारी निवेदिता जोशी ने बताया कि जिले में 11 आयुर्वेदिक चिकित्सालय, 10 आयुष्मान आरोग्य मंदिर और 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैं। प्रति वर्ष 1.25 लाख रोगी आयुर्वेदिक उपचार के लिए आते हैं। जिला पंचायतीराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल ने क्षतिग्रस्त पंचायत भवनों की सूची ब्लॉकों से मांगी। पंचायत विभाग में चार सहायक विकास अधिकारी पंचायत के पद रिक्त हैं। बैठक में मेयर विकास शर्मा, भारत भूषण चुघ आदि मौजूद रहे। ब्यूरो



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed