फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BJP appointed presidents in 26 divisions, six not announced

Udham Singh Nagar News: भाजपा ने 26 मंडलों में अध्यक्ष बनाए, छह की घोषणा नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
BJP appointed presidents in 26 divisions, six not announced
रुद्रपुर। भाजपा ने जनपद के दो सांगठनिक जिले ऊधमसिंह नगर और काशीपुर के 32 में से 26 मंडलों के अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। छह मंडलों में अध्यक्ष का नाम घोषित नहीं किया गया है। इन पर मंथन चल रहा है। ऊधमसिंह नगर जिले में तीन मंडल अध्यक्षों को रिपीट किया गया है, जबकि 12 नए चेहरों को जगह दी गई है। तीन दिन पहले संगठन की ओर से जारी सूची में ऊधमसिंहनगर शामिल नहीं था। इसकी वजह कई नामों में सहमति नहीं बन पाना बताया जा रहा था।
विज्ञापन

बुधवार देर रात जिला चुनाव अधिकारी कैलाश शर्मा की ओर से सांगठनिक जिले ऊधमसिंह नगर के 15 मंडलों के अध्यक्षों के नामों की सूची जारी कर दी गई। रुद्रपुर विधानसभा के सुभाष चंद्र बोस मंडल में जगदीश विश्वास, सरदार पटेल में धीरेश गुप्ता, संत कबीर में मुकेश पाल और शहीद भगत सिंह मंडल में सुनील ठुकराल अध्यक्ष बने हैं।
विज्ञापन

किच्छा के पंतनगर मंडल में पिंकी डिमरी, किच्छा नगर मंडल में राजेंद्र सिंह गोल्डी, सितारगंज के बरा में सत्यवान, शक्तिफार्म में गोविंद तालुकदार और सितारगंज में मुकेश सनवाल अध्यक्ष बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नानकमत्ता विधानसभा में नानकमत्ता नगर में विकास गुलाटी, नानकमत्ता ग्रामीण में ओमप्रकाश राणा, झनकट में बलदेव सिंह, कंजाबाग में महेंद्र सिंह राणा, खटीमा के नौसर में शोभनाथ मौर्या और चकरपुर में विक्रम सिंह भाट अध्यक्ष बनाए गए हैं। रुद्रपुर विधानसभा के सरदार पटेल मंडल अध्यक्ष धीरेश गुप्ता और खटीमा विधानसभा के नौसर मंडल में शोभनाथ मौर्या और चकरपुर में विक्रम सिंह भाट को दोबारा अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
काशीपुर में 11 नामों पर मुहर
काशीपुर। सांगठनिक जिले काशीपुर में शुमार काशीपुर, बाजपुर, जसपुर और गदरपुर विधानसभा क्षेत्र में 15 में से 11 मंडलों के अध्यक्षों के नाम पर मुहर लगी है। भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन सुखीजा ने बताया कि काशीपुर के कविनगर से कल्पना राणा, आवास विकास से अर्जुन सिंह, काशीपुर ग्रामीण से बृजेश पाल को मंडलाध्यक्ष चुना गया है। जसपुर के महुआडाबरा से मनप्रीत सिंह, जसपुर से राजकुमार चौहान, भरतपुर मेघवाला मंडल से राजकुमार गुंबर को अध्यक्ष बनाया गया है। कुंडेश्वरी से धर्मपाल सिंह जाटव, सुल्तानपुर पट्टी से गुरुमुख सिंह, बाजपुर ग्रामीण कन्हैया जोशी को चुना गया है। गदरपुर से सुरेश खुराना और दिनेशपुर से विश्वजीत मंडल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इन मंडलों पर नियुक्ति शेष

खटीमा विधानसभा क्षेत्र का खटीमा नगर, किच्छा विस. क्षेत्र का किच्छा ग्रामीण, गदरपुर विस का केलाखेड़ा, बाजपुर का महुआखेड़ागंज, बाजपुर नगर मंडल और काशीपुर नगर मंडल के अध्यक्षों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए है।




26 मंडल प्रतिनिधि घोषित किए गए

भाजपा संगठन ने 15 मंडलों में अध्यक्ष के साथ ही मंडल प्रतिनिधियों को मनोनीत किया है। रुद्रपुर के चार मंडलों में हरीश भट्ट, नीतीश गुप्ता, महेश कोली, प्रीति धीर, किच्छा के दो मंडल में सतेंद्र रावत, मुकेश कोली, सितारगंज के तीन मंडल में शिव कुमार, अशोक माली, सुरेश जैन को प्रतिनिधि बनाया गया है। नानकमत्ता के चार मंडल में उमेश अग्रवाल,रविन्द्र पाल सिंह, सूरज सिंह राणा, गोकुल दत्ता ओली और खटीमा के दो मंडल में देवेंद्र सिंह व कृपाल सिंह राणा को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जसपुर के तीन मंडलों में पंकज वाल्मिकी, विशाल कुमार व सत्यपाल सिंह, काशीपुर में मुकेश चावहला, मनोज मनराल व पंकज कुमार मोनू, बाजपुर में सुरेंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता व नरेश सिंह को प्रतिनिधि बनाया है। गदरपुर में अनिल जेटली और संजय साह को दायित्व सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed