फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bill pay online within 10 days gets 1.25 percent more disc

Udham Singh Nagar News: 10 दिन में बिजली बिल ऑनलाइन जमा करने पर 1.25% की अतिरिक्त छूट

Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 01 Aug 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bill pay online within 10 days gets 1.25 percent more disc

विज्ञापन
बिजली बिल का ऑनलाइन भुगतान करने पर पहले से मिल रही है 1.25% की रियायत

रुद्रपुर। ऊर्जा निगम ने दो महीने में बिजली बिल लेने की पुरानी व्यवस्था को इस माह से बंद कर अब प्रतिमाह बिल जमा करने की व्यवस्था शुरू कर दी है। बार-बार बिजली बिल जमा करने के लिए लगने वाली लंबी लाइन से बचने के लिए ऑनलाइन बिल जमा करने के लिए प्रेरित हो रहे हैं। ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर सर्किल में पड़ने वाले रुद्रपुर, सितारगंज, नानकमत्ता व खटीमा क्षेत्रों में घरेलू बिजली कनेक्शन की संख्या लगभग 284905 है। इनमें से करीब 25 प्रतिशत लोग बिजली का बिल ऑनलाइन जमा कर रहे हैं। ऊर्जा निगम के रुद्रपुर सर्किल के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी का कहना है कि ऑनलाइन बिल जमा करने से जहां लोगों को लंबी लाइनों से छुटकारा मिल रहा है, वहीं बिजली बिल में 1.25 प्रतिशत छूट भी मिल रही है। यदि उपभोक्ता बिजली बिल मिलने के 10 दिन के भीतर जमा करता है, तो 1.25 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी। यह छूट उपभोक्ताओं को अगले बिल में काटकर दी जाएगी।
---
कैसे ऑनलाइन जमा करें बिजली बिल
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम की वेबसाइट पर बिजली बिल जमा करना बेहद आसान है। ऊर्जा निगम के एसडीओ अंशुल मदान बताते हैं कि इसके लिए उपभोक्ता को वेबसाइट www.upcl.org पर जाना होगा। यहां अपना बिजली कनेक्शन का नंबर डालना होगा। इसके बाद भुगतान के विकल्प पर जाना होगा। उपभोक्ता गूगल पे, पेटीएम व अन्य ऑनलाइन माध्यमों से बिजली बिल जमा कर सकता है।
विज्ञापन


प्रीपेड मीटर लगाने पर चार प्रतिशत छूट
रुद्रपुर। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता शेखर त्रिपाठी बताते हैं जल्द ही उपभोक्ताओं को एडवांस में बिजली का बिल जमा करने की भी सुविधा मिलेगी। इसके लिए प्रीपेड मीटर लगाने का कार्य शुरू हो गया है। प्रीपेड बिल जमा करने पर चार प्रतिशत की छूट मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed