{"_id":"6a1498fb5aa1bb8e3e0cedf4","slug":"bike-turns-into-a-ball-of-fire-alertness-saves-young-mans-life-rudrapur-news-c-242-1-rdp1029-142020-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: बाइक बनी आग का गोला, सतर्कता से बची युवक की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: बाइक बनी आग का गोला, सतर्कता से बची युवक की जान
Tue, 26 May 2026 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 26 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर। किच्छा बाइपास स्थित महिंद्रा शोरूम के सामने सड़क पर चलती बाइक आग का गोला बन गई। युवक ने सतर्कता दिखाते हुए खुद की जान बचाई।
बिगवाड़ा निवासी सोनू प्रताप ने बताया कि वह रविवार देर रात किच्छा बाइपास पर महिंद्रा शोरूम के सामने पहुंचा तो बाइक से अचानक धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में बाइक में आग की लपटें उठीं। इस पर उसने बाइक रोकी और उससे दूर हट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगा दी। कुछ लोगों ने पानी और मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया जबकि अन्य लोगों ने सड़क पर यातायात नियंत्रित कर हालात संभाले। काफी प्रयासों के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक बाइक बुरी तरह जल चुकी थी। आग लगने से कुछ देर तक सड़क पर यातायात प्रभावित रहा और मौके पर भीड़ लगी रही। प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है।