फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike slips out of control in Kelakheda, three teenagers injured

Udham Singh Nagar News: केलाखेड़ा में अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, तीन किशोर घायल

Mon, 29 Jul 2024 04:56 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 29 Jul 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Bike slips out of control in Kelakheda, three teenagers injured
बाजपुर। केलाखेड़ा में बाइक फिसलने से तीन किशोर घायल हो गया। घायल किशोर गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। तीनों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराने के बाद छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

रविवार देररात दो बजे रुद्रपुर के ग्राम रम्पुरा निवासी दक्ष व विवेक बाइक से हरिद्वार गंगाजल लेने जा रहे थे। उनके साथ समुदाय विशेष का दोस्त भी बाइक पर सवार था। हाईवे पर केलाखेड़ा में फिदानगर तिराहे के पास बाइक अनियंत्रित होकर बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक सवार तीनों किशोर घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बताते हैं कि दक्ष और विवेक गंगाजल लेने हरिद्वार जा रहे थे। उनके साथ समुदाय विशेष वर्ग का एक दोस्त भी जा रहा था। अस्पताल में डॉक्टर ने घायल तीनों किशोर के नाम पूछे। जिसमें एक किशोर ने अपना नाम रिहान बताया। रिहान ने पुलिस को बताया कि वह दोस्तों के संग हरिद्वार जा रहा था। इस दौरान लोगों ने उनकी दोस्ती की तारीफ की। इधर, थाना प्रभारी ललित मोहन रावल ने बताया कि इलाज के बाद परिजन तीनों किशोर को साथ ले गए। वे अपने परिजनों को बिना बताए घर से निकाले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed