{"_id":"65db99c2acfce0f19e08b087","slug":"bike-riding-woman-dies-due-to-car-collision-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108618-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
Mon, 26 Feb 2024 01:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
मृतक रोशनी का फाइल फोटो।
रुद्रपुर। कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका डेढ़ वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बाइक चला रहे मृतका के पति को भी मामूली चोट आई है।
रविवार को मूलरूप से हुरूरी बरेली निवासी पवन अपनी पत्नी रोशनी (21) और डेढ़ वर्षीय बेटे शिवम को बाइक संख्या-यूपी25-1382 पर बिठाकर बरेली से रुद्रपुर की ओर आ रहा था। केमरी रोड पर बिना नंबर की नई कार से बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में रोशनी और उसका डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवम गंभीर घायल हो गए। जबकि पवन को भी मामूली चोटें आईं। कार चालक बवनपुर, बिलासपुर निवासी जिखार पुत्र अनवर खां खुद अपनी कार से दोनों घायलों को रूद्रपुर लेकर आए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। मासूम शिवम को गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।