फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider dies in collision with tractor-trolley on highway

Udham Singh Nagar News: हाईवे पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Fri, 11 Apr 2025 01:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 11 Apr 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in collision with tractor-trolley on highway
केलाखेड़ा। हाईवे पर ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। हाईवे पर मरम्मत के कार्य के चलते वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था होने से केलाखेड़ा में 18 दिन में तीन लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात यूपी के गांव पदमपुर रामपुर निवासी 45 वर्षीय धर्मचंद बाइक से आ रहा था कि हाईवे स्थित लेवड़ा नदी पुल के पास ट्रैफिक वन वे होने के चलते ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार धर्मचंद गंभीर रूप घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से एंबुलेंस से बाजपुर के उप जिला चिकित्सालय भेजा जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक क्षेत्र के एक स्टोन क्रशर पर मुंशी का कार्य करता था। वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के चलते बीते 23 मार्च को सड़क हादसे में अखिलेश की मौत हुई। जबकि तीन अप्रैल को केलाखेड़ा में हाईवे पर गदरपुर निवासी रविंद्र कुमार की मौत हुई। 10 अप्रैल की हाईवे पर धर्मचंद की मौत हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed