{"_id":"698ccbe6e074b9c0ca082901","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-an-unknown-vehicle-bazpur-news-c-235-1-ksp1002-139144-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
Thu, 12 Feb 2026 12:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मंगलवार देर शाम सूरी फॉर्म चकरपुर निवासी 33 वर्षीय गुरप्रीत सिंह अपनी बाइक से गांव जोगीपुरा से काम करके घर लौट रहा था। रामराज रोड पर सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गुरप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास लोगों ने घायल को उप जिला चिकित्सालय भिजवाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया। दूसरे अस्पताल ले जाने पर वहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोग शव को घर ले आए। सूचना पर कोतवाली के एसआई देवेंद्र मनराल पुलिस टीम के साथ घर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी पिंकी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक चालक का कार्य करता था। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार शाम को मृतक गुरप्रीत सिंह का अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट पर किया गया। संवाद