Uttarakhand Road Accident: बाजपुर में कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
बाजपुर के दौलपुरी रजपुरा मार्ग पर मंगलवार को कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विस्तार
बाजपुर में सड़क पर खड़े कैंटर से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
गांव गजरौला निवासी संजय राजपूत (21) बाइक से मंगलवार सुबह काम करने जा रहा था। दौलपुरी-रजपुरा मार्ग पर वह सड़क पर खड़े कैंटर में पीछ से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के ग्रामीण उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर, सूचना पर बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह खड़ायत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। मृतक संजय राजपूत अविवाहित था। सीओ अखलेश कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।