फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike Rider Died In A Road Accident

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Bike Rider Died In A Road Accident
मृतक विकास रस्तोगी। (फाइल फोटो) - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार श्रमिक की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर सांकेतिक जाम लगा दिया।
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कई थानों के पुलिस बल को स्थिति से निपटने के लिए बुला लिया था। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद जाम खुलवाया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं, स्टोन क्रशर को जाने वाले कच्चे रास्ते को जेसीबी खोदकर बंद कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के वार्ड संख्या आठ निवासी विकास (32) पुत्र राकेश रस्तोगी रविवार की सुबह सिडकुल की एक कंपनी से ड्यूटी कर बाइक से घर जा रहे थे। बरुआबाग गांव में स्टोन क्रशर को जाने वाले कच्चे रास्ते के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया और विकास की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर सांकेतिक जाम लगाया। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सितारगंज कोतवाली में किच्छा कोतवाल चंद्रमोहन सिंह, खटीमा के नरेश चौहान, नानकमत्ता एसओ कमलेश भट्ट और पुलभट्टा थाने के एसओ विनोद जोशी को मय पुलिस बल के बुला लिया। इधर, सिडकुल चौकी प्रभारी चंदन बिष्ट ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए एसपी सिटी देवेंद्र पींचा और सीओ सुरजीत कुमार भी सरकारी अस्पताल पहुंच गए। नगरवासियों ने मृतक के परिवार को मुआवजा दिलाने और दुर्घटना के आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं, विधायक सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, पालिका चेयरमैन हरीश दुबे, सभासद रवि रस्तोगी आदि ने मृतक के शोक संतृप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। विकास अपने पीछे दो बेटी, एक बेटे और पत्नी बबीता को रोता बिलखता छोड़ गया है। बता दें कि सिडकुल मार्ग पर इसी गांव में दस दिनों के भीतर पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे के आरोपी भूसे के वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। सिडकुल सड़क पर लगातार हादसे चिंताजनक हैं। सड़क टूटी हुई है। लोनिवि और पुलिस की टीम सड़क पर गति अवरोधक के चिन्हीकरण में लगे हुए हैं। नगर से सिडकुल तक जगह-जगह पीएसी के जवानों को भी तैनात किया गया है ताकि हादसों पर विराम लग सके। - देवेंद्र पींचा, एसपी सिटी ऊधमसिंह नगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed