फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider death in road accident in kashipur

Road Accident: ड्यूटी करके घर लौट रहे बाइक सवार को कैंटर ने रौंदा, मौत, सड़क किनारे पेड़ से टकराया वाहन

Fri, 28 Feb 2025 05:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Feb 2025 05:22 PM IST
सार

ड्यूटी करके घर लौट रहे बाइक सवार बॉयलर फोरमैन को तेज रफ्तार कैंटर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bike rider death in road accident in kashipur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

काशीपुर में ड्यूटी करके घर लौट रहे बाइक सवार बॉयलर फोरमैन को तेज रफ्तार कैंटर चालक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस दौरान चालक बच गया, जबकि क्लीनर कैंटर में फंस कर गंभीर घायल हो गया। जिसे बामुश्किल बाहर निकाल कर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के वक्त उसने हेलमट नहीं पहना था।

विज्ञापन

मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा के ग्राम गझेड़ा आलम हाल विजय नगर नई बस्ती निवासी नेतराम सिंह (45) पुत्र भगीरथ सिंह अपने परिवार संग किराये के मकान में रहता था। वह महुआखेड़ा गंज स्थित एक फैक्टरी में बॉयलर फोरमैन के पद पर कार्यरत था। नाइट ड्यूटी करके शुक्रवार की सुबह लगभग छह बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम कटैय्या में बिजलीघर के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उसकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सड़क किनारे बाइक खाई में जा गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। टक्कर लगने से चालक बच गया, जबकि क्लीनर कैंटर में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बामुश्किल उसे कैंटर से निकाला और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

नेतराम के साथियों ने घटना की सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे नेतराम के बड़े भाई चंद्रपाल सिंह ने बताया कि वह लगभग 10-11 साल से यहां किराये पर रहकर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। वह अपने पीछे पत्नी अनीता, बेटा विपिन (15) व बेटी सुहानी (17) को रोता-बिलखता छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed