फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike rider crushed to death by dumper in Sitarganj; driver flees from the spot

Sitarganj: डंपर ने बाइक सवार को कुचला, दम तोड़ा; चालक मौके से फरार

Tue, 05 May 2026 10:15 AM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी
संवाद न्यूज एजेंसी Published by: गायत्री जोशी Updated Tue, 05 May 2026 10:15 AM IST
सार

सितारगंज मार्ग पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार की डंपर से टक्कर के बाद मौत हो गई जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Bike rider crushed to death by dumper in Sitarganj; driver flees from the spot
नरेंद्र सिंह - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

सितारगंज जा रहे बाइक सवार नरेंद्र सिंह (39) पुत्र अमर सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

विज्ञापन

गांव लामाखेड़ा निवासी नरेंद्र सिंह किसी कार्य से सितारगंज जा रहा था। खंड विकास कार्यालय के पास सामने से आए डंपर ने उसे टक्कर मार दी। डंपर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया जबकि बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव सिसौना के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष हरेंद्र सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उप जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

नरेंद्र सिंह के परिजनों ने बताया कि वह खेती मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। उसके परिवार में माता-पिता, पत्नी नंदिनी और दो बच्चे हैं। पुलिस ने हाइड्रा मशीन की मदद से सड़क पर पलटे डंपर को उठाकर सिडकुल चौकी में खड़ा कर दिया है। साथ ही, क्षतिग्रस्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस डंपर चालक की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed