{"_id":"5cead835bdec22077d5bf619","slug":"bike-collides-with-tree-middle-aged-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक पेड़ से टकराई, अधेड़ की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक पेड़ से टकराई, अधेड़ की मौत
Sun, 26 May 2019 11:47 PM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Sun, 26 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
मौत की सूचना पर बिलखते मृतक के पुत्र व रिश्तेदार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक के पेड़ से टकराने से बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुरानी मंडी निवासी मोहम्मद शफीक (55) वर्ष पुत्र मोहम्मद शफी ने क्षेत्र में आम के बाग ठेके पर ले रखे हैं।
विज्ञापन
रविवार दिन में शफीक के मोहल्ले में भीषण अग्निकांड हो गया था जिसमें शफीक के बहनोई के मवेशी जिंदा जल गए थे, जबकि अन्य रिश्तेदारों का भी काफी नुकसान हो गया था। आग से शफीक का घर बाल-बाल बच गया था। बहनोई के घर आग लगने की सूचना पर शफीक बाग से दिन में घर लौट आया था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि आग बुझने के बाद शफीक अपनी बाइक से पिपलिया फार्म के पास अपने बाग पर जा रहा था। हसनपुर क्षेत्र में उसकी बाइक के सामने किसी को बचाते हुए उसकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में शफीक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय शफीक ने हेलमेट पहना था लेकिन शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
काला साबित हुआ रविवार का दिन
किच्छा। पुरानी मंडी निवासी शफीक के परिवार के लिए रविवार काला दिन साबित हुआ। जिस स्थान पर आग लगी, वह स्थान शफीक के घर के बराबर में है। आग से पीड़ित सभी परिवार आपस में रिश्तेदार हैं। एक ओर जहां चार मवेशी जल कर मर गए और चार आग से झुलस गए एवं घरेलू सामान और अनाज जलकर राख हो गया, वहीं आग की घटना के कुछ देर बाद हादसे में शफीक की मौत से सभी रिश्तेदार सदमे में हैं।