फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike collided with bullock cart in Bajpur, two youths died

बाजपुर में बैलगाड़ी से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Bike collided with bullock cart in Bajpur, two youths died
फोटो मृतक राहुल की फाइल फोटो - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। बरहैनी-बन्नाखेड़ा मार्ग पर बैलगाड़ी से टकराकर बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक अपने परिवार को इकलौता चिराग था, जबकि दूसरे की शादी के लिए रिश्ता हो चुका था। बताते हैैं कि दोनों युवक बाइक से गांव भीकमपुरी में माता रानी के जागरण में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात गांव बेरिया दौलत निवासी मुकेश (21) और उसका दोस्त राहुल (22) बाइक से गांव भीकमपुरी में माता रानी के जागरण में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान बन्नाखेड़ा-बरहैनी मार्ग पर गांव खंबारी के पास उनकी बाइक बैलगाड़ी के पीछे से टकरा गई। हादसे में राहुल और मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गए। खबर मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

उन्होंने दोनों को 108 एंबुलेंस से बाजपुर सीएचसी भेजा, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजन घायलों को लेकर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मुकेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि शुक्रवार को इलाज के दौरान राहुल ने भी दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी अनिल आर्या ने बताया कि दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए गए हैं। इधर, बाजपुर की पूर्व ब्लाक प्रमुख के पति जीत सिंह ने बताया कि राहुल अपने परिवार को इकलौता बेेटा था। दोनों युवक अविवाहित थे। इनमें मुकेश का शादी के लिए रिश्ता हो चुका था।

फोटो          मृतक मुकेश की फाइल फोटो

फोटो मृतक मुकेश की फाइल फोटो- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed