{"_id":"2594ae3ba11d33d6b656660f0db83ce1","slug":"bicycle-shop-fire-goods-worth-millions-of-ash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल की दुकान में आग, लाखों का माल राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल की दुकान में आग, लाखों का माल राख
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीीर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Tue, 03 Mar 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शार्ट सर्किट से साइकिल की एक दुकान में आग लग गई। जिससे लाखों का माल राख हो गया। सूचना पर पहुंचे तीन दमकल वाहनों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
शहर निवासी रामप्रकाश की महाराणा प्रताप चौक पर राम साइकिल स्टोर के नाम से दुकान है। बीते रविवार को रोजाना की तरह वह दुकान बंद कर चले गए। देर रात करीब सवा 12 बजे दुकान से धुआं उठता देख किसी व्यक्ति ने दुकान के पास ही स्थित बजाज एजेंसी में बाहर से लिखे नंबर पर फोन किया। एजेंसी स्वामी द्वारा रामप्रकाश को सूचना दी गई। जिससे दुकान स्वामी समेत तीन दमकल वाहन मौके पर पहुंच गए।
दुकान स्वामी ने बताया कि आग से दुकान में रखी 10 तैयार साइकिल, एक टीवी, एक इंवर्टर, पंखा, दर्जनों टायर ट्यूब, फर्नीचर समेत करीब 12 लाख का माल जलकर राख हो गया। व्यापारियों ने पीड़ित दुकानदार को मुआवजा देने की मांग है।