फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Beti Bachao, Beti Padhao drama made people aware

Udham Singh Nagar News: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक से लोगों को किया जागरूक

Mon, 27 Feb 2023 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 27 Feb 2023 10:12 PM IST
विज्ञापन
Beti Bachao, Beti Padhao drama made people aware
- संस्कार भारतीय इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खटीमा। संस्कार भारतीय इंटरनेशनल स्कूल बिगराबाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया।

सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक विनोद राजपूत और प्रधानाचार्य पूनम राजपूत ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदना, स्वागत गीत के साथ हुई। कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, कुमाऊंनी, गढ़वाली गीत, नृत्य प्रस्तुत कर अभिभावकों को मंत्रमुग्ध किया। बच्चों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर नाटक प्रस्तुत करते हुए लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में अभिभावक महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर और बैलून प्रतियोगिता आयोजित की गई। म्यूजिकल चेयर में सुनीता जोशी और बैलून प्रतियोगिता में रेनू कन्याल ने बाजी मारी। प्रधानाचार्य पूनम राजपूत ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट रखते हुए आगामी योजनाओं की जानकारी अभिभावकों को दी। वहां रेनू कन्याल, रीता चंद, पूजा नगरकोटी, कमला रावल, सोनी आर्या, आसमा, ज्योति चंद आदि थे।
विज्ञापन

- 27केटीएम07पी:
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed