बाजपुर। नटराज मार्शल आर्ट अकादमी की ओर बेल्ट टेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बुधवार को अकादमी में आयोजित चार दिनी प्रतियोगिता के समापन पर कार्तिक गुप्ता, कविता राणा, मतलूब, अहमद रजा, उदय प्रताप सिंह ने येलो बेल्ट, शिया पटेल, रिद्धि गुप्ता ने ग्रीन बेल्ट, रुद्राक्ष मिश्रा, लवित सिंह, हृदय गोयल, सक्षम गोयल ने ओरेंज बेल्ट, अश्वनी मुल्तानी ने परपल बेल्ट, गुरप्रीत सिंह संधू, नेहा यादव, अमरीक सिंह, स्नेह प्रताप सिंह, संजय राठौर, संध्या चौहान ने ब्राउन बेल्ट प्राप्त की। स्नेह प्रताप प्रथम, अमरीक सिंह द्वितीय और गुरप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को नगर पालिका अध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते, सुशील वर्मा, कुंदन पांडेय ने सम्मानित किया। वहां पर नरेंद्र कौर, निशा किरौला, मनदीप सिंह, निशा सिंह, नुपूर गोयल, मोहित यादव, सोनू यादव, मानवी सिंह, ममता, अमर, सचिन, शानू, नीरज, सुधीर, अजय आदि थे।