फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Behedi's youth found dead on Bullet

Udham Singh Nagar News: बुलेट पर मृत मिला बहेड़ी के युवक

Wed, 02 Jul 2025 12:58 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 02 Jul 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Behedi's youth found dead on Bullet
पंतनगर। जीबी पंत विवि के परिसर में कच्चे मार्ग पर संदिग्ध हालात में बुलेट पर बहेड़ी निवासी लक्ष्य संधू (29) का शव पड़ा मिला। युवक के पास नशीले इंजेक्शन मिलने से ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। उसकी बहेड़ी थाने में गुमशुदगी भी दर्ज थी।
विज्ञापन

विवि फार्म के लीज होल्डर सोनू चीमा के खेत में पानी लगाने गए मजदूर ने मंगलवार सुबह कीचड़ पर गिरी बुलेट (यूके06एक्यू3105) पर युवक का शव पड़ा देखा। मजदूर की सूचना पर खेत मालिक सोनू ने कुलपति और सुरक्षाधिकारी को मामले से अवगत कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

शव के पास नशे में प्रयुक्त होने वाले तीन इंजेक्शन बरामद हुए। जेब से मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान गोपालपुर बहेड़ी बरेली (यूपी) निवासी लक्ष्य संधू (29) के रूप में हुई। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने बताया कि शव दो दिन पुराना लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी, डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि मृतक की बहेड़ी थाने में गुमशुदगी दर्ज है। उसके पास नशे के इंजेक्शन मिले हैं। अंदेशा है कि नशे की ओवरडोज से उसकी मौत हुई होगी। पुलिस हर कोण पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed