फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Behar also enrolled with power display Enrollment in the procession drew crowds

शक्ति प्रदर्शन के साथ बेहड़ ने नामांकन कराया नामांकन जुलूस में उमड़ी भीड़

Mon, 23 Jan 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Mon, 23 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Behar also enrolled with power display Enrollment in the procession drew crowds
एसडीएम कार्यालय रुद्रपुर में नामांकन पत्र दाखिल करते कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ ने सोमवार को जोरदार शक्ति प्रदर्शन के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। बेहड़ का नामांकन जुलूस पांच मंदिर से शुरू हुआ। जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर बेहड़ ने चार सेटों में अपना नामांकन भरा।
नामांकन से पूर्व सोमवार सुबह बेहड़ ने अपने पैतृक गांव मलसा गिरधरपुर स्थित तुलसीधाम मंदिर में पूजा, अर्चना की। इसके बाद उन्होंने शहर में स्थित पांच मंदिर में भी पूजा, अर्चना की। पूजा के बाद विशाल जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचकर एसडीएम पंकज उपाध्याय के समक्ष चार सेटों में नामांकन दाखिल किया। उनके प्रस्तावक के रूप में सुरमुख सिंह, बलराम अग्रवाल, ममता हालदार, बीडी भट्ट मौजूद थे। नामांकन के बाद बेहड़ ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने पिछले पांच वर्षों में अनेक विकास कार्य किये हैं। नजूल भूमि पर पट्टे देने का सर्वे पूर्ण हो चुका है और कांग्रेस सरकार आने पर नजूल भूमि पर बसे लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा। भाजपा से जनता का मोह भंग हो चुका है प्रदेश में पुन: कांग्रेस की सरकार बनेगी। नामांकन के बाद पुन: बेहड़ ने समर्थकों के साथ शक्ति प्रदर्शन किया। जुलूस में बीना बेहड़, जगदीश तनेजा, पुरुषोत्तम अरोरा, सौरभ बेहड़, गौरव बेहड़, मीना शर्मा, अनिल शर्मा, सुशील गाबा, हरीश अरोरा, साबिर अहमद, संजय जुनेजा, तरुण पंत, ममता नारंग, विरमा कोली आदि थे।
विज्ञापन




। कांग्रेस प्रत्याशी तिलकराज बेहड़ के नामांकन जुलूस के दौरान सोमवार को नैनीताल हाइवे जाम हो गया। करीब 11:30 बजे पांच मंदिर से बेहड़ का जुलूस कलक्ट्रेट के लिए रवाना हुआ। इस दौरान झंडे, बैनरों के साथ भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे। हजारों की भीड़ उमड़ने से नैनीताल हाइवे पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। जाम के कारण लोगों को परेशानी हुई। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस को रूट भी डाइवर्ट करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



। नामांकन जुलूस में बेहड़ ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन से ताकत का एहसास करा दिया। नामांकन जुलूस में भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नगर की विभिन्न बस्तियों एवं ग्रामीण क्षेत्र से भी भारी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। जुलूस में उमड़ी भीड़ से बेहड़ समेत अन्य कांग्रेस नेता भी गदगद नजर आए। कार्यकर्ताओं में भी भीड़ को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed