फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   BDC Meeting in Rudrapur

Udham Singh Nagar News: कोरम पूरा न होने पर दो घंटे बाद शुरू हुई बीडीसी बैठक में हंगामा

Wed, 10 May 2023 11:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 10 May 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
BDC Meeting in Rudrapur
बीडीसी बोर्ड बैठक के बीच में वरिष्ठ उप प्रमुख के हस्ताक्षर करवाते वीपीडीओ।
रुद्रपुर। कोरम पूरा न होने के कारण बुधवार को बीडीसी की बोर्ड बैठक करीब दो घंटे विलंब से शुरू हुई। बोर्ड बैठक शुरू होते ही आक्रोशित ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायतों सदस्यों ने विभागीय अधिकारियों पर सवालों की झड़ी लगा दी, जिससे बोर्ड बैठक का माहौल गरमा गया।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में सुबह साढ़े 10 बजे से बीडीसी की बोर्ड बैठक शुरू होनी थी। अधिकतर अधिकारी समय पर पहुंच गए लेकिन 11 बजे तक सिर्फ चार ही क्षेत्र पंचायत सदस्य ही पहुंचे। जबकि 40 सदस्यीय बीडीसी के एक तिहाई यानी 14 सदस्यों के पहुंचने के बाद ही बैठक शुरू हो सकती थी। ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा, कनिष्ठ उप प्रमुख मनदीप कौर के पहुंचने के बावजूद कोरम अधूरा होने के कारण असमंजस की स्थिति रही।
विज्ञापन

करीब सवा 12 बजे 14 सदस्यों के पहुंचने के बाद किसी तरह बोर्ड शुरू हो सकी। लेकिन बैठक शुरू करने की जल्दबाजी में उपस्थिति रजिस्टर में वरिष्ठ उप प्रमुख नीरज टाकुली के हस्ताक्षर नहीं हो सके और एडीओ पंचायत धीरेंद्र पंत ने माइक पर बोर्ड बैठक शुरू होने की घोषणा कर दी। अफरातफरी के बीच वीपीडीओ केके मेलकानी बोर्ड बैठक में रजिस्टर लेकर पहुंचे और वरिष्ठ उप प्रमुख के हस्ताक्षर करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद बैठक शुरू होते ही क्षेत्र पंचायत, ग्राम प्रधान और ग्राम प्रधान प्रतिनिधियों ने बीपीएल कार्ड न बनाने, स्कूलों में बच्चों के लिए बैठने की जगह न होने, एडमिशन न मिलने आदि मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों को घेरने का प्रयास किया। इस दौरान ऊर्जा निगम और शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बीच गहमागहमी भी हुई। जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों पर पिछली बोर्ड बैठक के किसी भी प्रस्ताव पर कार्य न करने का आरोप लगाया। ब्लॉक प्रमुख ममता जल्होत्रा व सांसद प्रतिनिधि विपिन जल्होत्रा के समझाने के बाद जनप्रतिनिधि शांत हुए। ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का हर हाल में निस्तारण करने के निर्देश दिए। बीडीओ गंगा गिरी गोस्वामी ने बताया कि बोर्ड में सड़क, बिजली, पेयजल आदि संबंधित कुल 24 प्रस्ताव पारित हुए। वहां पर धर्मपाल कोली, राजू, असफाक अहमद, सोमपाल, परमजीत सिंह, गुरबाज सिंह, राकेश चौधरी, जीनत, मितलेश, गीता, सुषमा देवी, दीपा कांडपाल आदि थे।


स्पीकर में गूंजती रही अस्पष्ट आवाज
रुद्रपुर। ब्लॉक कार्यालय के नए सभागार में माइक व स्पीकर की व्यवस्था ठीक न होने के कारण अधिकारियों की ओर से जनप्रतिनिधियों केे दिए जा रहे जवाब स्पष्ट सुनाई नहीं दे रहे थे। सभागार में आवाज गूंजती हुई मालूम पड़ रही है।

बीडीसी बोर्ड बैठक के बीच में वरिष्ठ उप प्रमुख के हस्ताक्षर करवाते वीपीडीओ।

बीडीसी बोर्ड बैठक के बीच में वरिष्ठ उप प्रमुख के हस्ताक्षर करवाते वीपीडीओ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed