फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bazpur Stadium emerges as the winner of the Sub-Junior Kabaddi Tournament.

Udham Singh Nagar News: बाजपुर स्टेडियम बना सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का विजेता

Fri, 17 Jul 2026 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 17 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Bazpur Stadium emerges as the winner of the Sub-Junior Kabaddi Tournament.
गदरपुर। स्पोर्ट्स स्टेडियम सकैनिया में सब जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिले की आठ टीमों ने प्रतियोगिता में भागीदारी कर दमखम दिखाया। बाजपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन अंकाें के करीबी अंतर से जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि हरगोविंद स्कूल खेमपुर के प्रबंधक चरनजीत सिंह और ऊधमसिंह नगर कबड्डी संघ के अध्यक्ष मेजर सिंह ने किया। प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में शानदार खेल दिखाते हुए बाजपुर स्टेडियम, शक्तिफार्म, रुद्रपुर स्टेडियम और कूल्हा स्टेडियम की टीमों ने अंतिम चार में जगह बनाई। पहले सेमीफाइनल मुकाबले में बाजपुर ने शक्तिफार्म को एकतरफा मुकाबले में 22-3 से धूल चटाकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में रुद्रपुर ने कूल्हा की टीम को 18-9 से मात दी। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर रही। बाजपुर स्टेडियम ने रुद्रपुर स्टेडियम को 28-25 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। मुकाबलों के संचालन में रेफरी गौरव उपाध्याय, महेंद्र कुमार, संदीप कुमार, मानसी, शालिनी आर्या, विशाल कुमार और विमल पांडेय आदि ने अहम भूमिका निभाई। इस मौके पर अक्षय कुमार, दिनेश गुप्ता, नूर मोहम्मद, कमलाकांत और रवि शाह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed