{"_id":"58051b4d4f1c1b716b702f1f","slug":"bazpur-purchase-paddy-from-farmers-has-sparked-uproar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर में धान खरीद को लेकर भड़के किसानों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर में धान खरीद को लेकर भड़के किसानों ने किया हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो बाजपुर
Updated Tue, 18 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर मंडी स्थित तौल केंद्र पर हंगामा करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
तौल केंद्रों पर बारदाना नही होने से भड़के किसानों ने मंडी के तौल केंद्र पर हंगामा किया। इस दौरान पहुंचे अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई।
अधिकारियों ने केंद्रों पर बारदाना मंगलवार को उपलब्ध कराकर नियमित रुप से धान खरीद कराने का भरोसा दिया। जिस पर मामला शांत हुआ।
बता दें कि मंडी में किसानों की धान से भरी ट्रालियां कई दिनों खड़ी है। इससे किसान बहुत परेशान हैं। सोमवार को भाकियू प्रदेशाध्यक्ष कर्म सिंह पड्डा के नेतृत्व में दर्जनों किसान एकत्र होकर अनाज मंडी स्थित तौल केंद्र पर पहुंचे।
किसान जाते ही तौल केंद्र प्रभारी पर बिफर पड़े। हंगामा होने पर किसान और अन्य लोगों की भीड़ लग गई। केंद्र प्रभारी ने बारदाना और खरीदे गए धान का उठान न होने का रोना रोया। किसानों के कड़े तेवर देख सूचना मिलते ही जिला सहायक निबंधक मान सिंह, एडीओ विकास शर्मा, मंडी सचिव विनोद पलड़िया मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसानों से बातचीत कर समस्या हल करने की बात कही। इसपर किसानों और सहायक निबंधक मान सिंह के बीच झड़प हो गई।
किसानों ने कहा कि दो दिन के भीतर केंद्रों पर नियमित रुप से तौल नही हुई तो आंदोलन किया जाएगा। सहायक निबंधक मान सिंह ने कहा कि कि धान की आवक को देखते हुए दो कांटो की अतिरिक्त व्यवस्था की जाए। प्रतिदिन प्रति कांटे तक 500 क्विंटल धान की खरीद की जाएगी। जिस पर किसान शांत हो गए। मौके पर तौल केंद्र प्रभारी धीरज कांडपाल, भाकियू जिला उपाध्यक्ष केके शर्मा, अजीत प्रताप रंधावा, विकास डोगरा, सुखदेव सिंह, राजेंद्र सिंह गिल, जसतीरथ, त्रिलोचन, हरदेव सिंह, दलीप, इंदर राणा, कुलविंदर सिंह आदि थे।