फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bazpur continuously loss-making Chinese

लगातार घाटे में चल रही बाजपुर चीनी मिल

Fri, 13 Mar 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, काशीपुर Updated Fri, 13 Mar 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन

सहकारी चीनी मिल बाजपुर की स्थिति भी बेहतर नहीं है। मिल 190 करोड़ 53 लाख के घाटे में चल रही है। वर्ष 2013-14 में 42 करोड़ 70 लाख का घाटा हुआ था। गन्ना उत्पादन क्षेत्रफल भी इस साल 20 फीसदी घट गया है। अगर सरकार ने अभी सुधार के उपाय नहीं किए तो इसकी भी हालत गदरपुर चीनी मिल जैसी हो जाएगी।

विज्ञापन

बाजपुर सहकारी चीनी मिल की स्थापना वर्ष 1959 में हुई थी। इसका शुभारंभ पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने किया था। इसकी पेराई क्षमता 4000 टीसीडी है। इसमें 1129 कर्मचारी कार्यरत हैं। वर्ष 2014-15 का सत्र 29 नवंबर से हुआ। फरवरी तक 33 लाख दो हजार क्विंटल गन्ने की पेराई कर चुका है और 3 लाख 8 हजार 120 क्विंटल चीनी का उत्पादन कर चुका है। किसानों के जनवरी तक के  गन्ने का भुगतान हो गया है। अभी भी किसानों की 46 करोड़ 53 लाख रुपयों की देनदारी बाकी है।
विज्ञापन

चीनी मिल का वर्ष 2011-12 में 796 हेक्टेयर, वर्ष 2012-13 में 7757 हेक्टेयर, वर्ष 2014-15 में 6271 हेक्टेयर रह गया। बताया जाता है कि गन्ना खरीद केंद्रों पर गन्ने की जितनी खरीद दिखाई जाती है। गन्ने की वास्तविक मात्रा उससे कम होती है। कर्मचारी दलाल किसानों के नाम से फर्जी पर्चियां बनवा लेते हैं। घाटे का यह भी एक कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed