फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Barriers and rumble strips will be installed in accident prone areas.

Udham Singh Nagar News: दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में लगेंगे बैरियर और रंबल स्ट्रिप

Wed, 15 May 2024 02:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 May 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
Barriers and rumble strips will be installed in accident prone areas.
रुद्रपुर। डीएम उदयराज सिंह ने कहा कि अपराध पर रोक लगाने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तत्काल ही निरोधात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने एआरटीओ व पुलिस अपने अपने क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित कर बैरियर, रंबल स्ट्रिप लगवाने के लिए कहा। उन्होंने एसडीएम को मजिस्ट्रेटी जांचें शीघ्र पूरी करने के निर्देश देते हुए दुर्घटना होने पर एसडीएम, तहसीलदार मौके पर तत्काल पहुंचने के लिए कहा। एआरटीओ को दुर्घटना में घायल हुए लोगों को चिकित्सीय रिपोर्ट लेकर नियमानुसार राहत राशि बांटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट के डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम सभागार में हुई मासिक स्टाफ बैठक में डीएम ने राजस्व अधिकारियों को नियमित कोर्ट लगाकर वादों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाने, विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों के निस्तारण के लिए तत्काल तारीखें लेने और शत-प्रतिशत सम्मन तामीली के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान देने के लिए कहते हुए खनन, परिवहन, जीएसटी, आबकारी, बैंकों, निगमों आदि की बड़ी आरसी की सूची तहसीलवार तैयार कर उनकी वसूली करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि जनपद में विभिन्न स्तरों पर लंबित सीलिंग प्रकरणों की भी तहसीलवार सूची बनाएं ताकि लंबित प्रकरणों का निस्तारण किया जा सके। एसडीएम भूमि वादों का गंभीरता से निस्तारण करें।
विज्ञापन

वहां एडीएम एडीएम अशोक जोशी, पंकज उपाध्याय, एसपी सिटी मनोज कत्याल, एसडीएम रविन्द्र बिष्ट, राकेश तिवारी, गौरव चटवाल, प्रभारी अधिकारी डॉ. अमृता शर्मा, जिला आबकारी अधिकारी अशोक मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्या, एआरटीओ प्रशासन चक्रपाणि मिश्र, एआरटीओ काशीपुर विमल पांडे आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed