फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Barricading work completed in Collectorate, nominations will start from today

Udham Singh Nagar News: कलक्ट्रेट में बेरिकेडिंग का काम पूरा, आज से होंगे नामांकन

Wed, 20 Mar 2024 12:07 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 20 Mar 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Barricading work completed in Collectorate, nominations will start from today
रुद्रपुर। लोकसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में की तैयारियां पूरी हो चुकी है। बुधवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन अवधि के दौरान ही प्रत्याशियों को नामांकन पत्र बांटे जाएंगे। नामांकन के दौरान प्रत्याशी और उनके चार प्रस्तावकों को ही बेरिकेडिंग के भीतर से होकर कक्ष तक आने की अनुमति होगी।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह से ही कलक्ट्रेट के जिलाधिकारी न्यायालय परिसर में बनाए गए नामांकन कक्ष में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त की जाने लगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार जोशी ने बताया कि सुबह 11 बजे से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी। शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे। गजेटेड छुट्टी के दिन को छोड़कर 27 मार्च तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। नामांकन कक्ष से लेकर कलक्ट्रेट परिसर में एसएसपी कार्यालय गेट तक बेरिकेडिंग की गई है। नामांकन के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगा।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed