फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bara Power House Should be Attached with Kichha

बरा पावर हाउस डिविजन को किच्छा से जोड़ने की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bara Power House Should be Attached with Kichha
रुद्रपुर। बरा पावर हाउस डिविजन को सितारगंज से हटाकर पिपलिया किच्छा से जोड़ने की मांग के लिए क्षेत्र के ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के सीनियर इंजीनियर से मिले। उनका कहना था कि सितारगंज डिविजन से अक्सर बिजली कटौती होती है। इससे कारोबारियों और काश्तकारों को परेशान होना पड़ता है।
विज्ञापन

सोमवार को किच्छा के ग्राम हसनपुर, गऊघाट, कठर्रा, चाचर, बखपुर, भगवानपुर, कलकत्ता, फार्म, माता फार्म, रुद्रपुरसानी, नजीमाबाद, सूर्यनगर, धौराड़ाम के कई लोगों ने ऊर्जा निगम के सीनियर इंजीनियर नवीन मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि उनके गांव बिजली के लिए सितारगंज डिविजन से जुड़े हैं। पूर्व में किच्छा डिविजन से बिजली आती थी। सितारगंज से बिजली आने के चलते कई तरह की दिक्कतें आती रहती हैं। उन्होंने पूर्व की भांति किच्छा पावर हाउसे से बिजली की लाइनों को जोड़ने की मांग की है। सीनियर इंजीनियर ने ग्रामीणों को उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहां जगरूप सिंह, कुलदीप सिंह, बलवीर सिंह, कुलविंदर सिंह, जसविंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, सेवा सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed