{"_id":"69ab326ffda0b71e960a90ce","slug":"banners-will-be-put-up-on-the-main-roads-of-jaspur-in-protest-against-ugc-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-140017-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: यूजीसी के विरोध में जसपुर के मुख्य मार्गों पर लगेंगे बैनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: यूजीसी के विरोध में जसपुर के मुख्य मार्गों पर लगेंगे बैनर
Sat, 07 Mar 2026 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 07 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
जसपुर। सवर्ण समाज उत्थान समिति की बैठक में यूजीसी के विरोध के लिए रणनीति बनाई गई। बैठक में तय हुआ कि विरोध में नगर के मुख्य मार्गों पर बैनर लगाए जाएंगे।
मुख्य बाजार स्थित होटल में हुई बैठक में समिति ने तय किया कि जसपुर पहुंचने वाले प्रत्येक राजनेता एवं जनप्रतिनिधियों को यूजीसी के विरोध का ज्ञापन सौंपा जाएगा। 8 मार्च को दिल्ली में होने वाले प्रदर्शन में जसपुर से 50 से 60 लोगों के जाने पर सहमति बनी। साथ ही केंद्र सरकार के बनाए कानून की आलोचना कर लोगों ने सुप्रीम कोर्ट की रोक का स्वागत किया।
समिति अध्यक्ष राजकुमार चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार समाज को बांटने का काम कर रही है। यूजीसी उच्च जातियों के युवाओं को नुकसान पहुंचाने वाला कानून है। यह छात्र जीवन से ही युवाओं में भेदभाव बढ़ाएगा।
विज्ञापन
बैठक में आदित्य गहलोत, विमल सिंह चैहान, अंकुर बंसल, अवलोक जैन, अर्पित रस्तोगी, अवनीश चैहान, पवन, भावेश आदि माैजूद रहे।