{"_id":"6643cf753f80b240e607a5d4","slug":"bank-seizes-crusher-for-not-depositing-loan-of-rs-16-crore-rudrapur-news-c-235-1-ksp1005-111692-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: 16 करोड़ का ऋण जमा नहीं होने पर बैंक का क्रशर पर कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: 16 करोड़ का ऋण जमा नहीं होने पर बैंक का क्रशर पर कब्जा
Wed, 15 May 2024 02:24 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Wed, 15 May 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
बाजपुर। पंजाब नेशनल बैंक के सर्किल कार्यालय हल्द्वानी ने पुलिस के साथ बन्नाखेड़ा मार्ग स्थित बाजपुर स्टोन क्रशर पर भौतिक कब्जा लिया। बताया कि क्रशर पर करीब 16 करोड़ का ऋण बकाया है।
पीएनबी सर्किल हल्द्वानी की टीम मंगलवार को बाजपुर पुलिस बल के साथ बाजपुर स्टोन क्रशर पहुंची। भौतिक कब्जा लेने के बाद बैंक के अधिकृत अधिकारी सुनील कुमार, अधिवक्ता पुनीत पूर्वी ने बताया कि उक्त क्रशर खाते पर वर्ष 2009 में 10 करोड़ रुपये का ऋण लिया था।
वर्तमान में बकाया करीब 16 करोड़ का है। बैंक के कर्जदारों को 30 अक्तूबर 2021 और 16 फरवरी 2022 में विभिन्न अंतराल पर नोटिस जारी किया मगर उन्होंने भुगतान नहीं किया। इस मामले में बैंक ने जिला मजिस्ट्रेट से संपर्क किया। सरफेसी अधिनियम के तहत संपत्ति को सील करने की अनुमति 23 फरवरी 2023 को प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान बाजपुर कोतवाली के एसएसआई विनोद फर्त्याल, बन्नाखेड़ा पुलिस चौकी इंचार्ज विक्रम सिंह धामी सहित अन्य बैंक अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।