फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Balnce Between Party And Government

संगठन और सरकार के बीच सामंजस्य से हो काम: रावत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
Balnce Between Party And Government
सितारगंज में कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते सीएम के मुख्य सलाहकार आरएस रावत। - फोटो : SITARGANJ
सितारगंज। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के मुख्य सलाहकार आरएस रावत ने कहा कि संगठन और सरकार के बीच सामंजस्य से काम किया जाए। उन्होंने विधानसभा वार समस्याएं सुनीं और विकास कार्यों की समीक्षा की। मंगलवार की शाम को कृषि उत्पादन मंडी समिति के सभागार में खटीमा, नानकमत्ता, सितारगंज, किच्छा व रुद्रपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। रावत ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं को जाना। इस दौरान सितारगंज, खटीमा व नानकमत्ता विधानसभा से भूमि संबंधी समस्याएं उठीं। दाखिल खारिज व भूमि की 143 के मामले को मुख्य सलाहकार ने सीएम के समक्ष रखकर हल कराने का आश्वासन दिया। कहा कि सीएम विधानसभा स्तर पर जनसमस्याओं को जानकर उनका निस्तारण करने में लगे हैं। जिलाध्यक्ष शिव अरोरा ने कहा कि हमारी चुनौती खुद से हैं। इसलिए बूथ स्तर तक कार्यकर्ता मेहनत से काम करें। पिछले चुनाव का रिकॉर्ड तोड़कर इस बार भाजपा को 60 के पार सीटें मिलेंगी। वहां भाजपा जिला महामंत्री हिमांशु बिष्ट, विवेक सक्सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता खूब सिंह विकल, पूर्व दर्जामंत्री कमल जिंदल, मंडल अध्यक्ष विजय सलूजा, मंडल प्रभारी वरुण अग्रवाल, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष आदेश ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष गफ्फार खान, सरफराज अंसारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed