फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Balanced Use of Fertilizers

असंतुलित और अधिक उर्वरकों के प्रयोग से बचें किसान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 01:05 AM IST
विज्ञापन
Balanced Use of Fertilizers
काशीपुर कृषि विज्ञान केंद्र में किसानों को मृदा परीक्षण की जानकारी देते वैज्ञानिक। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। विश्व मृदा दिवस पर कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) में शनिवार को एक प्रशिक्षण शिविर और विचार गोष्ठी हुई। बताया गया कि मृदा परीक्षण से किसान अधिक उत्पादन ले सकते हैं। अत्यधिक और असंतुलित उर्वरकों के प्रयोग से खेत की मिट्टी मृत हो जाती है।
विज्ञापन

पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रसार निदेशक डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने शिविर का शुभारंभ किया। डॉ. शर्मा ने कहा कि खेतों में कार्बनिक खादों का प्रयोग नहीं हो रहा है जिससे मिट्टी में जीवांश की कमी देखी जा रही है। कहा कि मिट्टी की जांच के आधार पर ही खेतों में उर्वरकों का प्रयोग करना चाहिए। केवीके प्रभारी डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने कहा कि मिट्टी से अधिक उत्पादन लेने के लिए किसान को यह जानना जरूरी है कि उसकी भूमि में किन तत्वों की कमी और किसकी अधिकता है। साथ ही यह भी पता होना चाहिए कि भूमि किन फसलों की अधिकतम उपज प्रदान करने में सक्षम है। किसानों को मिट्टी की जांच रिपोर्ट के अनुसार ही खादों का उपयोग करना चाहिए। भरपूर उत्पादन के लिए खेत की मिट्टी में उपलब्ध तत्वों की मात्रा व मिट्टी का स्वास्थ्य जानने के लिए मिट्टी परीक्षण (जांच) करना आवश्यक है। भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. शशिकमल ने मृदा कार्ड बनाने, फसल बीमा योजना और जैविक खेती की जानकारी दी। संचालन अजय प्रभाकर ने किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख अर्जुन कश्यप, रूप सिंह, महेंद्र सिंह, मो. आसिफ अली, मो. जाकिर आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed