फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bajpur won four gold medals.

स्पोर्ट्स फेस्टिवल में बाजपुर के खिलाड़ियों ने जीते चार स्वर्ण पदक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bajpur won four gold medals.
बाजपुर में पदक विजेताओं का स्वागत करते लोग। - फोटो : BAZPUR
उत्तराखंड स्ट्रेंथ स्पोर्ट्स फेस्टिवल में बाजपुर के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण पदक, दो कांस्य और तीन रजत पदक जीते। मंगलवार को पदक लेकर बाजपुर पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। कोच दलजीत सिंह गौराया ने बताया कि 14 से 16 अगस्त तक हरिद्वार में उत्तराखंड स्टेट स्पोर्ट्स फेस्टिवल में बाजपुर के छह खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसमें 40-50 किलो भार वर्ग में मोहम्मद साजिद ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक और सुमित ने रजत पदक जीता है।
विज्ञापन

जबकि 50-60 किलो भार वर्ग में विरेंद्र प्रकाश (बंटी) ने आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण और स्ट्रांगमैन में स्वर्ण पदक जीता। 70-80 किलो भार वर्ग में मोहम्मद तोसीफ ने कांस्य पदक जीता। 90-100 किलो भार वर्ग में परमिंदर ने आर्म रेसलिंग में रजत पदक, स्ट्रांगमेन में स्वर्ण पदक जीता। इसी भार में रितिक सिंह ने आर्म रेसलिंग में कांस्य पदक और स्ट्रांगमैन में रजत पदक जीते हैं। मंगलवार को गृह क्षेत्र में पहुंचने पर लोगों ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया। वहां भाजपा नेता गौरव शर्मा, राजकुमार चंद्रा, धर्मवीर सरना, संजीव चौहान आदि थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed