फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bagh at Amangarh Range Elephant too spotted

Udham Singh Nagar News: पर्यटकों को दिखा बाघ, हाथी भी थे परिवार के साथ

Tue, 21 Nov 2023 12:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 21 Nov 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Bagh at Amangarh Range Elephant too spotted
अमानगढ़ रेंज में जंगल सफारी के लिए पहुंच रहे पर्यटक, वन्य जीव के साथ ही प्रकृति के सौंदर्य का ले रहे आनंद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जसपुर। अमानगढ़ रेंज में दूसरे पर्यटन सत्र में लगातार सैलानियों की संख्या बढ़ रही है। भारी संख्या में पर्यटक जंगल सफारी के लिए पहुंच रहे हैं। बाघ, हाथी सहित अन्य वन्यजीव देखकर ये उत्साहित नजर आ रहे हैं।
अमानगढ़ टाइगर रिजर्व रेंज 15 नवंबर से पर्यटकों के लिए खोली गई थी। जंगल सफारी के शुभारंभ के अवसर पर रेंज में भ्रमण के लिए गए वन विभाग के अधिकारियों के दल को बाघ दिखा था। जंगल सफारी करने पहुंचे सैलानियों को रेंज के कंपार्टमेंट 14 में स्थित पत्थर की कुईयां के पास बाघ दिखाई दिया। झिरना की फायर लाइन पर जंगली हाथियों का झुंड देखकर पर्यटक उत्साहित हो उठे।
विज्ञापन


कोट
जंगल सफारी के निर्धारित मार्ग के दोनों ओर के व्यू प्वाइंट को साफ कराया जा रहा है, जिससे पर्यटक जंगल सफारी का पूरा आनंद ले सकें। रेंज में विशेष निगरानी की जा रही है। सैलानियों से जंगल सफारी के नियमों का पालन करने के लिए अपील की जा रही है। यदि कोई नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। - खुशबू उपाध्याय, क्षेत्रीय वनाधिकारी, अमानगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed