फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Badminton hall converted as Store room.

बैडमिंटन हाल को बना दिया स्टोर रूम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Badminton hall converted as Store room.
रुद्रपुर स्टेडियम के बैडमिंटन हॉल की खस्ताहाल हालत। - फोटो : RUDRAPUR
खेल सुविधाओं के अभाव में प्रतिभाएं बड़े शहरों की ओर पलायन करने के लिए मजबूर हैं। स्टेडियम में डेढ़ करोड़ रुपये खर्च कर बैडमिंटन हॉल तो बना दिया गया, लेकिन देखरेख के अभाव में वह बदहाली के दौर में है। इससे खिलाड़ियों को कई तरह की समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में ग्रामीण निर्माण विभाग की ओर से स्टेडियम में 145.47 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन हॉल का निर्माण किया गया था। कुछ समय बाद ही निर्माण कार्यों में अनियमितताएं सामने आईं। इसके चलते ग्रामीण निर्माण विभाग के इंजीनियर ने ठेकेदार की सिक्योरिटी मनी भी जब्त कर ली थी। उसके बाद वर्ष 2020 में कोरोना संक्रमण की लहर आने के बाद स्टेडियम बंद होने के चलते जिला प्रशासन की ओर से बैडमिंटन हॉल को कोविड-19 में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व अन्य सामानों को रख दिया गया।
विज्ञापन

बैडमिंटन हॉल के वुडन कोर्ट में डेढ़ साल से मेडिकल का सामान रखने से वुडन कोर्ट पूरी तरह खराब हो गया है। एडीएम डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि स्टेडियम से सामान हटाने के लिए स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिख दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जल्द ही स्टेडियम से कोविड-19 का सामान उठाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed