{"_id":"645939edd6fbdfd4d50f0ee7","slug":"bad-road-in-adarshnagar-kashipur-news-c-8-hld1031-134360-2023-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: नाम आदर्शनगर और सुविधा सड़क, नाली तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: नाम आदर्शनगर और सुविधा सड़क, नाली तक नहीं
Mon, 08 May 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Mon, 08 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित नगर के मोहल्ला आदर्शनगर के निवासियों को नाली और सड़क तक की सुविधा ठीक से नहीं मिल पा रही है। बारिश के दिनों में मोहल्ला ताल-तलैया बन जाता है। इससे भी मोहल्ले वाले परेशान हैं। स्थानीय लोग नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से सुविधाएं मांग रहे हैं। इसके बाद भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। लोगों का कहना है कि अगर बारिश से पहले सड़क और नाली नहीं बनी तो मोहल्ले वालों को बरसात में अधिक परेशानी होगी।
आदर्शनगर का नाम सुनकर भले ही ऐसा लग रहा हो कि यह कोई बेहतर सुविधाओं वाला मोहल्ला होगा लेकिन ऐसा है नहीं। यहां सड़क टूटी है। नाली न होने के कारण पानी की निकासी तक नहीं हो पाती। लोगों ने किसी तरह घरों के पानी के निकासी की व्यवस्था तो कर ली है लेकिन बारिश के दौरान मोहल्ले में भरने वाले पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं है। सड़क कच्ची होने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। कई बार लोग फिसल कर गिरने से घायल तक हो जाते हैं।
मोहल्ले की एक सड़क काफी समय से बदहाल है। कई बार मांग करने के बाद भी सड़क सही नहीं हो पा रही है। इससे लोगों को कई बार परेशानी होती है। - अमर सिंह
नगर निगम की ओर से यहां नालियां तक नहीं बनवाई गईं हैं। जल निकासी की व्यवस्था तक नहीं है। इस कारण मोहल्ले में जलभराव हो रहा है। -उदयराज सिंह
बारिश होने पर यहां कई फीट जलभराव हो जाता है। घरों से निकलना मुश्किल होता है। इसके बाद भी नगर निगम ने यहां नालियां नहीं बनवाईं हैं। -दीवान सिंह
अन्य मोहल्लों की तरह ही हमारे मोहल्ले में भी सड़क, नाली बनाई जाए। जलभराव की समस्या से छुटकारा दिलाने के लिए नाली निर्माण जरूरी है। -रेनू, काशीपुर।