फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Baba Tarsem Singh: Sharp shooter Amarjeet was staying at Sultan house

Murder: बाबा की मुखालफत के लिए रुद्रपुर आए थे परगट और दिलबाग, सुल्तान के घर पर रहा था शार्प शूटर अमरजीत

Tue, 09 Apr 2024 02:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटर्वक, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटर्वक, ऊधमसिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 09 Apr 2024 02:34 PM IST
सार

बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में गिरफ्तार परगट सिंह और दिलबाग सिंह बाबा के खिलाफ आंदोलन को लेकर हुई बैठक में शामिल होने रुद्रपुर आए थे। सोमवार को सीओ सितारगंज ने ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष के साथ बैठक स्थल के सीसीटीवी चेक किए। 

विज्ञापन
Baba Tarsem Singh: Sharp shooter Amarjeet was staying at Sultan house
बाबा तरसेम सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नानकमत्ता डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की हत्या के षड्यंत्र में गिरफ्तार परगट सिंह और दिलबाग सिंह बाबा के खिलाफ आंदोलन को लेकर हुई बैठक में शामिल होने रुद्रपुर आए थे। सोमवार को सीओ सितारगंज बहादुर सिंह चौहान ने ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष के साथ बैठक स्थल के सीसीटीवी चेक किए। कुछ लोगों से पूछताछ भी की।

विज्ञापन


डेरा प्रमुख तरसेम सिंह हत्याकांड के शार्प शूटरों की मदद करने और संसाधन उपलब्ध कराने के आरोप में पुलिस अब तक सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस जांच में पता चला कि पीलीभीत निवासी परगट सिंह और शाहजहांपुर निवासी दिलबाग सिंह बीते पांच मार्च 2024 को बाबा तरसेम सिंह के विरोध में हुई बैठक में शामिल होने के लिए रुद्रपुर आए थे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Murder: बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे को आठ गोली लगी, मुठभेड़ में मारा गया; IG ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, उनके साथ शाहजहांपुर से तीन और लोग भी पहुंचे थे जिसकी जांच को लेकर सीओ सितारगंज और ट्रांजिट कैंप थानाध्यक्ष  टीम के साथ बैठक स्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पुलिस टीम ने बैठक में शामिल होने के लिए बाहरी राज्यों से लोगों के बारे में जानकारी जुटाई।

सुल्तान के घर पर रहा था शार्प शूटर अमरजीत
हत्याकांड में सुल्तान सिंह का नाम सामने आया है लेकिन सुल्तान अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, सुल्तान के घर पर शार्प शूटर अमरजीत सिंह एक से डेढ़ महीने तक रहा था। सुल्तान सिंह ने ही अमरजीत के पैर का इलाज कराया था। सुल्तान सिंह की खेती-बाड़ी शाहजहांपुर के पुवाया में हैं। सुल्तान सिंह को बाबा तरसेम हत्याकांड में नामजद एक आरोपी का करीब बताया जा रहा है। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed