फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Ayushman Mitra is becoming a friend of the economically weak.

Udham Singh Nagar News: आर्थिक रूप से कमजोरों के साथी बन रहे आयुष्मान मित्र

Wed, 15 May 2024 02:42 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Wed, 15 May 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Ayushman Mitra is becoming a friend of the economically weak.
प्रतीकात्मक
रुद्रपुर। आयुष्मान भारत योजना का लाभ अब अस्पताल के साथ ही घर बैठे भी ले सकते हैं। जिले में कार्यरत आयुष्मान मित्र आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के साथी बनकर काम कर रहे हैं। अति पिछड़े क्षेत्र, जंगल किनारे के दूरस्थ गांवों में भी अब आयुष्मान भारत योजना का लाभ पहुंच रहा है। जनजाति बहुल तीन गांवों में आयुष्मान मित्रों ने कैंप लगाकर करीब 1500 लोगों के कार्ड जारी किए। इसके अलावा अस्पताल में भर्ती मरीजों का इलाज कराने में भी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

आयुष्मान भारत योजना के तहत ऊधमसिंह नगर में 35 हजार से अधिक लोग अपना इलाज भी करा चुके हैं। अब शहरी क्षेत्र के साथ ही जंगल किनारे बसे गांवों व जनजाति क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान योजना से जोड़ने के लिए आए दिन कैंप लगाए जा रहे हैं। बीते दिनों खटीमा के जंगल से सटे गांव वन रावत एवं बाजपुर के बन्नाखेड़ा व भीकमपुरी में घर-घर जाकर आयुष्मान भारत ऐप के जरिये मोबाइल पर कार्ड बनाए गए। इनमें वन रावत में करीब 450, बन्नाखेड़ा में करीब 300 और भीकमपुरी गांव में 750 लोगों को कार्ड जारी किए गए। जिला चिकित्सालय में कार्यरत आयुष्मान मित्र संजीव मौर्य, भावना शर्मा और खटीमा उप जिला चिकित्सालय में मो. फहीम व हेमा जोशी मरीजों की देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


-अस्पताल आने वाले मरीज भर्ती होने पर आयुष्मान मित्र से संपर्क कर सकते हैं। आयुष्मान मित्र उनके इलाज में सहयोग करेंगे। आयुष्मान कार्ड में कोई खामी सामने आती है तो उसका भी समाधान करेंगे। आयुष्मान मित्र घर-घर जाकर गरीब व कमजोर परिवार के आयुष्मान कार्ड बनाने में लगे हैं। हाल ही में जनजाति बहुल क्षेत्रों में जाकर लोगों को आयुष्मान कार्ड बनाकर दिए और योजना का लाभ लेने के तरीके बताए गए। -नरेंद्र सिंह, जिला समन्वयक, आयुष्मान भारत जेएलएन जिला चिकित्सालय रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed